Move to Jagran APP

बाबा तिलका मुर्मू के मार्ग पर चलने की जरूरत

संस, जेकेनगर : बेलिया बथान बाबा तिलका मुर्मू पुण्यस्मृति रक्षा कमेटी ने गुरुवार को बाबा तिलका मुर्मू

By Edited By: Published: Sat, 13 Feb 2016 01:02 AM (IST)Updated: Sat, 13 Feb 2016 01:02 AM (IST)
बाबा तिलका मुर्मू के मार्ग पर चलने की जरूरत

संस, जेकेनगर : बेलिया बथान बाबा तिलका मुर्मू पुण्यस्मृति रक्षा कमेटी ने गुरुवार को बाबा तिलका मुर्मू का 266 वां जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सातग्राम एरिया महाप्रबंधक संजय कुमार ¨सह ने कहा कि आज बाबा तिलका मुर्मू द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बाबा तिलका मुर्मू ने ईस्ट इंडिया कंपनी से लड़ाई की थी और अंग्रेजों को भारत में फैलने से रोकने की कोशिश की थी। उस समय समाज में फैली कुरीति का विरोध किया था। बाबा तिलका मुर्मू ने एक सभ्य समाज की कल्पना की थी। उन्होंने शिक्षा पर जोर दिया था। आज महिला-पुरुष दोनों को शिक्षित होना होगा तभी उनका सपना साकार होगा। महाप्रबंधक ने बेलियाबथान चौक पर बाबा तिलका मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने संस्था को यथा संभव मदद का भरोसा भी दिया। इससे पहले एक जुलूस निकाला गया। जुलूस जेके नगर, जेमेरी, बेलियाबथान का परिभ्रमण करते हुए पुन: बेलियाबथान तिलका मुर्मू चौक पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। मौके पर बाबा तिलका मुर्मू स्मृति रक्षा कमेटी के अध्यक्ष रमेश टुडू, जेमेरी ग्राम पंचायत प्रधान जगरनाथ बाउरी, केशव मुखर्जी, दुर्गादास बास्की, शिव हेम्ब्रम, विजय मुर्मू आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.