दुर्गापुर के कई इलाका जलमग्न
जागरण संवाददाता, दुर्गापुर : जिले की सभी नदिया उफान पर हैं। बड़ी के साथ-साथ छोटी नदियों का जलस्तर भी
जागरण संवाददाता, दुर्गापुर : जिले की सभी नदिया उफान पर हैं। बड़ी के साथ-साथ छोटी नदियों का जलस्तर भी काफी बढ़ गया है। दुर्गापुर में तामला नदी का जलस्तर बढ़ जाने से मेनगेट, तामला बस्ती सहित कई इलाका रविवार को जलमग्न हो गया है। तामला नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण दुर्गापुर केमिकल कॉलोनी से दुर्गापुर प्रोजेक्ट लिमिटेड जानेवाला रास्ता भी जलमग्न हो गया है। वहीं दामोदर नदी का के तटीय इलाके माना, पुरसा, श्यामपुर, अर्जुनपुर, वारिया, अंगदपुर, इलाके में पानी घुस चुका है। जिससे लोग परेशान हैं। लोगों की सहायता एवं राहत कार्य को शुरू करने को लेकर रविवार को महकमा शासक कार्यालय में प्रशासनिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शामिल कमिश्नर अजय नंद ने कहा कि सरकार की ओर से बढ़ते जल की भयावह स्थिति की रिपोर्ट पल पल दी जा रही है। तटीय क्षेत्रों की बढ़ते जल की स्थिति पर प्रशासन की ओर से नजर रखा जा रहा है। माना ग्राम में दामोदर का पानी घुसने की संभावना अधिक है। इसके लिए बचाव कार्य के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। जरूरत पड़ने पर वहां के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जाएगा। दूसरी ओर दामोदर से 70 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया। अजय नदी का जलस्तर खतरे की सीमा पर पहुंच जाने के कारण कांकसा, आउसग्राम के कई गांवों में भी सतर्कता जारी कर दी गई है।