छातापाथर में तनाव बरकरार
संस, जेकेनगर : रानीगंज थाना क्षेत्र के छातापाथर भगवान माझी पाड़ा में रविवार को स्थिति तनावपूर्ण लेकिन
By Edited By: Published: Mon, 26 Jan 2015 01:06 AM (IST)Updated: Mon, 26 Jan 2015 01:06 AM (IST)
संस, जेकेनगर : रानीगंज थाना क्षेत्र के छातापाथर भगवान माझी पाड़ा में रविवार को स्थिति तनावपूर्ण लेकिन शांत रही। मालूम हो कि शनिवार को आदिवासियों के दो गुटों में संघर्ष से इलाका में स्थिति बिगड़ गयी थी। रविवार को भी जगह-जगह पुलिस पिकेटिंग जारी रही। वहीं एक पक्ष ने रानीगंज थाना प्रभारी अर्नब गुहा से मिलकर न्याय की मांग की। वहीं पुलिस सूत्रों ने बताया कि छातापाथर भगवान माझी पाड़ा में स्थिति शांतिपूर्ण है। मोहल्ला में पुलिस पिकेटिंग लगाया गया है। वहीं घटना के बाद मोहल्ला छोड़कर गए परिवार के लोग अभी तक वापस नहीं लौटै हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें