पतन के रास्ते पर चली रही तृकां
जासं, आसनसोल : वीरभूम के पारुई में हुई हिंसक संघर्ष की घटना की जानकारी लेने गए भाजपाई नेताओं की गिरफ
जासं, आसनसोल : वीरभूम के पारुई में हुई हिंसक संघर्ष की घटना की जानकारी लेने गए भाजपाई नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को सिटी बसस्टैंड के समक्ष धिक्कार सभा की गयी। धिक्कार सभा का आयोजन भाजपा की जिला इकाई ने किया। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य एसएन लांबा ने कहा कि टीएमसी सरकार ने तीन वर्ष में ही अत्याचार की हर सीमा लांघ दी है। जिला सचिव शंकर चौधरी ने कहा कि टीएमसी पतन के रास्ते पर चल रही है। जनता शीघ्र ही उसे उचित सबक सिखाएगी। मौके पर कृष्णा भट्टाचार्य, सुधा देवी, साधना दे, रेखा भट्टाचार्य, प्रशांत चक्रवर्ती, मदन चौबे, प्रखंड अध्यक्ष भृगु ठाकुर, घनश्याम राम आदि उपस्थित थे। दूसरी ओर, भाजपा के बाराबनी मंडल की ओर से दोमोहानी बाजार में प्रतिवाद सभा की गयी। मौके पर उपस्थित भाजपा नेता मोनू राय, तपन राय, कृष्णपद नाथ गोस्वामी, काशीनाथ पाल आदि ने कहा कि टीएमसी ने अपना असली चेहरा दिखा दिया है।
बर्नपुर : वीरभूम में भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में हीरापुर ब्लॉक भाजपा कमेटी की ओर से शुक्रवार को बर्नपुर बाड़ी मैदान से धिक्कार जुलूस निकाला गया। बर्नपुर बसस्टैंड में पथ सभा का आयोजन किया गया। जुलूस बाड़ी मैदान से निकलकर हीरापुर थाना होते हुए बर्नपुर बसस्टैंड में पथसभा में तब्दील हो गया। सभा को संबोधित करते हुए ब्लॉक भाजपा अध्यक्ष दिलीप दे ने कहा कि वीरभूम के मकरा ग्राम में भाजपा कर्मी पर तृकां के गुंडों ने अत्याचार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के केंद्रीय प्रतिनिधियों को गांव में घुसने के दौरान गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि शासक दल तथा पुलिस विरोधी दल को गांव में घुसने नहीं दे रही है। पथ सभा में साधन चक्रवर्ती, विद्युत कर्मकार, महिला मोर्चा की जयंती देवघरिया, चाइना बोस, मिरा रजक, प्रतीमा भौमिक, लक्खी बाउरी, सुमित्रा चटर्जी, लीला धांसी आदि उपस्थित थे।
कुल्टी : वीरभूम में भाजपा केंद्रीय एवं राज्य नेतृत्व को प्रशासन द्वारा रोके जाने के विरोध में शुक्रवार को भाजपा कुल्टी ब्लॉक द्वारा कुल्टी स्टेशन मोड़ में धिक्कार सभा की गयी। सभा में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष डॉ. अजय पोद्दार, प्रखंड अध्यक्ष प्रेमनाथ पांडेय, जिला सचिव विवेकानंद भट्टाचार्य समेत गौतम चक्रवर्ती, डॉ. इबरार अहमद, 22 नंबर वार्ड अध्यक्ष बाबुनी दास उर्फ संदीप, 25 नंबर वार्ड अध्यक्ष उत्तम चक्रवर्ती, सुमंत पटनायक, विनोद साव, संतोष वर्मा के अलावा कुल्टी ब्लॉक के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।