Move to Jagran APP

उत्तराखंडः पुराने साथियों ने रोकी सतपाल महाराज की राह

पूर्व केंद्रीय मंत्री सतपाल महाराज के मुख्यमंत्री बनने की राह में उनके पुराने साथी ही रोड़ा बने। यही कारण रहा कि सीएम की दौड़ में अच्छी शुरुआत के बाद वे अंतिम समय पर पिछड़ गए।

By BhanuEdited By: Published: Sat, 18 Mar 2017 11:32 AM (IST)Updated: Sat, 18 Mar 2017 11:35 AM (IST)
उत्तराखंडः पुराने साथियों ने रोकी सतपाल महाराज की राह
उत्तराखंडः पुराने साथियों ने रोकी सतपाल महाराज की राह

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: पूर्व केंद्रीय मंत्री सतपाल महाराज और मुख्यमंत्री पद के बीच उनके अपने पुराने साथी ही रोड़ा बने। यही नहीं, सूबे के कुछ पूर्व मुख्यमंत्रियों ने भी उन्हें भाजपा में नया बताते हुए उनके नाम का विरोध किया। यही कारण भी रहा कि मुख्यमंत्री पद की दौड़ में अच्छी शुरुआत के बावजूद वे अंतिम समय में पिछड़ गए। 

loksabha election banner

विधानसभा चुनाव में चौबट्टाखाल से चुनाव जीतने वाले सतपाल महाराज को मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदारों में से एक माना जा रहा था। यही कारण भी था कि वे चुनाव जीतने के बाद तुरंत दिल्ली पहुंच गए थे। शुरुआती दौर में उनका नाम काफी तेजी से उछला भी था। 

बावजूद इसके वे मुख्यमंत्री पद की दौड़ में पिछड़ते चले गए। इसका मुख्य कारण उनका भाजपा में नया होना बताया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो पूर्व मुख्यमंत्रियों भगत सिंह कोश्यारी, भुवन चंद्र खंडूड़ी और रमेश पोखरियाल निशंक में से दो ने यही कारण गिनाते हुए उनके नाम पर आपत्ति जताई। 

साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के नेतृत्व में भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व कांग्रेसियों ने तो उनके खिलाफ मोर्चा तक खोल दिया था। माना यह भी जा रहा है कि मोदी मैजिक के दौरान जहां अधिकांश विधायक बंपर मतों से जीते वहीं महाराज की जीत का अंतर बहुत अधिक नहीं था। 

इसके अलावा चौबट्टाखाल जैसी सुरक्षित सीट पर दांव खेलना भी उनके पक्ष में नहीं गया। पहले भाजपा उन्हें बदरीनाथ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाने के पक्ष में थी लेकिन महाराज ने चौबट्टाखाल की सुरक्षित सीट चुनीं। 

बदरीनाथ से चुनाव लड़ना मोदी की आक्रमक नीति का हिस्सा होती लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। माना जा रहा है कि यही तमाम कारण सतपाल महाराज के खिलाफ गए। मुख्यमंत्री का दावेदार होने के बावजूद रेस में पिछडऩा इस बात को भी साबित करता है कि महाराज को अभी खुद को भाजपा में साबित करने की चुनौती है।

यह भी पढ़ें: संघ निष्ठा और सोशल इंजीनियरिंग से त्रिवेंद्र ने मारी बाजी

यह भी पढ़ें: उत्तराखंडः सरलता ही बनी पंत की सबसे बड़ी कमजोरी

यह भी पढ़ें: त्रिवेंद्र सिंह रावत का आरएसएस प्रचारक से मुख्‍यमंत्री तक का सफर 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.