उत्तरकाशी में पहाड़ी से गिरी महिला, मौत
क्षेत्र के डुंडा ब्लॉक के ऊपरी कोट भराण गांव की एक महिला की पहाड़ी से गिरने से मौत हो गई। दो दिन बाद महिला का शव जंगल में पहाड़ी के नीचे मिला।
उत्तरकाशी। क्षेत्र के डुंडा ब्लॉक के ऊपरी कोट भराण गांव की एक महिला की पहाड़ी से गिरने से मौत हो गई। दो दिन बाद महिला का शव जंगल में पहाड़ी के नीचे मिला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, डुंडा ब्लॉक के ऊपरी कोट भरणा गांव निवासी सविता देवी (25 वर्ष) पत्नी बृजमोहन मंगलवार सुबह घास लेने के लिए गांव से तीन किलोमीटर दूर जंगल में गई थी। महिला जब मंगलवार दोपहर बाद भी घर नहीं लौटी तो परिजन व अन्य ग्रामीण उसे ढूंढने के लिए जंगल गए। साथ ही आपदा प्रबंधन की टीम भी महिला को तलाशने में जुट गई। बुधवार देर शाम महिला का शव एक पहाड़ी के नीचे मिला। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
पढ़ें-पौड़ी में बस पलटी, 20 लोग घायल