बड़कोट पालिकाध्यक्ष के खिलाफ सभासदों ने खोला मोर्चा
नगर पालिकाध्यक्ष पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए तीन सभासदों ने अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। वहीं अध्यक्ष ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया।
बड़कोट (उत्तरकाशी)। नगर पालिकाध्यक्ष पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए तीन सभासदों ने अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। वहीं अध्यक्ष ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया।
पालिका के तीन सभासद प्रवीन गौड, ऐलाशी देवी, ताजवर कलूड़ा तहसील कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठ गए। उनकी मांग है कि पालिकाध्यक्ष के कार्यकाल में हो रहे सारे कार्यों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
सभासदों का आरोप है कि अध्यक्ष बोर्ड को विश्वास में नहीं ले रहे हैं। निर्माण कार्य भी अपने चहते ठेकेदारों को दे रहे हैं। उन्होंने आपदा मद से एक करोड़ से अधिक हुए कार्यों की जांच के साथ ही प्री फेब्रिकेटेड हट के निर्माण की जांच की मांग की।
पढ़ें-चिलाया नौला नगर पालिका परिषद का गठन