जोशियाड़ा झील में मृत मिला चालक
उत्तरकाशी: 19 फरवरी की रात से लापता ज्ञानसू निवासी बस चालक का शव जोशियाड़ा झील से बरामद किया गया।
उत्तरकाशी: 19 फरवरी की रात से लापता ज्ञानसू निवासी बस चालक का शव जोशियाड़ा झील से बरामद किया गया।
चिन्यालीसौड़ के दशगी पट्टी के मथाली गांव निवासी भूपेंद्र ¨सह भंडारी (42) की बस है। जिसे वह स्वयं चलाते थे। 19 फरवरी की रात बस अड्डे से ज्ञानसू आते समय वह लापता हो गये थे। देर रात जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। 20 फरवरी को परिजनों ने थाना कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस को आशंका थी कि बस अड्डे से घर जाते समय वह तांबाखाणी के बाहर वाले रास्ते से फिसलकर जोशियाड़ा झील में गिरे होंगे। इस पर पुलिस ने शनिवार को मनेरी भाली जलविद्युत परियोजना द्वितीय का जल स्तर कम कराया। जिसके बाद पुलिस तथा एसडीआरएफ ने खोजबीन की। करीब तीन की खोजबीन के बाद झील से पुलिस ने मृत बरामद किया।