सब जूनियर हॉकी टीम का चयन
उत्तरकाशी : देहरादून में होने वाली राज्य स्तरीय सब-जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता के लिए जनपद उत्तरका
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Feb 2017 04:53 PM (IST)Updated: Sat, 25 Feb 2017 04:53 PM (IST)
उत्तरकाशी : देहरादून में होने वाली राज्य स्तरीय सब-जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता के लिए जनपद उत्तरकाशी की टीम का चयन किया गया। जनपद की टीम रविवार को देहरादून के लिए रवाना होगी। मनेरा स्टेडियम उत्तरकाशी में लिए गए ट्रायल के बाद 14 सदस्यीय टीम का चयन किया गया। टीम में विपिन, लव, कपिल, अर्जुन, आकाश गुप्ता, नितेश, राम लाल, अभिषेक, विशाल, महेश, श्याम लाल, कृष्णा, आलोक पंवार, गोपाल का चयन किया गया। ट्रायल में 30 से अधिक बालकों ने भाग लिया। जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों खिलाड़ियों का चयन किया गया। ट्रायल के दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी प्रमोद कुमार शुक्ल, कोच प्रशान्त कुमार एवं जितेन्द्र ¨सह आदि शामिल रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें