Move to Jagran APP

यमुनोत्री में हृदयगति रुकने से मध्य प्रदेश के यात्री की मौत

यमुनोत्री धाम जाते हुए मध्य प्रदेश के एक यात्री की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। इसके साथ ही यमुनोत्री में हृदयगति रुकने से मरने वाले यात्रियों की संख्या 14 हो गई है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Thu, 25 May 2017 03:04 PM (IST)Updated: Fri, 26 May 2017 06:00 AM (IST)
यमुनोत्री में हृदयगति रुकने से मध्य प्रदेश के यात्री की मौत
यमुनोत्री में हृदयगति रुकने से मध्य प्रदेश के यात्री की मौत

बड़कोट, [जेएनएन]: यमुनोत्री धाम जाते हुए बुधवार सुबह मध्य प्रदेश के एक यात्री की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। इसके साथ ही यमुनोत्री में हृदयगति रुकने से मरने वाले यात्रियों की संख्या 14 हो गई है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार देवराम पाटीदार (60) पुत्र अमृतराज पाटीदार, निवासी गंगाखेड़ी, तहसील सितामउ, महवा मंदसौर (मध्य प्रदेश) बुधवार सुबह को जानकीचट्टी से यमुनोत्री के लिए रवाना हुए। लेकिन, रास्ते में ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया। 

बता दें कि हृदयगति रुकने से अब तक चारों धाम में 26 यात्रियों की मौत हो चुकी है। इनमें सर्वाधिक 14 यात्रियों की मौत यमुनोत्री में हुई, जबकि छह-छह यात्रियों ने बदरीनाथ व केदारनाथ में दम तोड़ा।

यह भी पढ़ें: बदरीनाथ में हृदयगति रुकने दो यात्रियों की मौत 

यह भी पढ़ें: यमुनोत्री में हृदय गति रुकने से कर्नाटक के दो यात्री की मौत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.