उत्तरकाशी में गरजी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
राज्य कर्मचारी घोषित करने के साथ ही विभिन्न लंबित मांगों के निस्तारण को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जिला मुख्यालय पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
उत्तरकाशी, [जेएनएन]: राज्य कर्मचारी घोषित करने के साथ ही विभिन्न लंबित मांगों के निस्तारण को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जिला मुख्यालय पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही शीघ्र मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका तथा मिनी कार्यकत्रियां कलक्ट्रेट पहुंची और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार उनकी मांगों की निरंतर अनदेखी कर रही है।
पढ़ें-काशीपुर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम हरीश रावत का पुतला
उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य कर्मचारी घोषित करने, 60 वर्ष आयु पूर्ण कर चुकी कार्यकत्रियों तथा सहायिकाओं को पेंशन, मृतक आश्रित को वरीयता, महिला कल्याण कोष की स्थापना, मिनी आंगनबाड़ी को समान कार्य का समान मानदेय, शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश, सुपरवाइजर पद पर पदोन्नति, आयु सीमा का बंधन समाप्त करने आदि की मांग की।
पढ़ें-क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर भाजपा विधायक ने दिया तहसील पर धरना
प्रदर्शनकारियों में जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी नौटियाल, सुमित्रा सौंदाल, विमलदेई रमोला, बसंती रावत, शीला भंडारी, कमला देवी, विनीता, दीपा रावत, संगीता देवी, पुष्पा सेमवाल आदि शामिल थीं।
पढ़ें-उत्तराखंड: कांग्रेसी 'मोदी जवाब दो, भाजपा जवाब दो' से साधेंगे केंद्र पर निशाना
पढ़ें-शहर की गंदगी पर भड़की महिला कांग्रेस, नगर निगम का किया घेराव