मनेरी झील में मिला महिला का शव
उत्तरकाशी: बुधवार को मनेरी झील में एक महिला का शव मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचा रेस्क्यू दल
By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Jun 2017 06:02 PM (IST)Updated: Wed, 28 Jun 2017 06:02 PM (IST)
उत्तरकाशी: बुधवार को मनेरी झील में एक महिला का शव मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचा रेस्क्यू दल ने महिला के शव को झील से बाहर निकाला। शव काफी दिन पुराना होकर सड़ी गली हालत में था। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शव की पहचान के लिए पुलिस ने अठाली के उन परिवारों के सदस्यों को भी बुलाया जिन परिवारों के सात लोग अभी भी बोलेरो दुर्घटना के बाद लापता हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें