हादसों के बाद खुली तंत्र की आंखें
शैलेन्द्र गोदियाल, उत्तरकाशी : सीमांत जनपद में चार माह के अंतराल में 14 सड़क दुर्घटनाएं हो गई है। इनम
शैलेन्द्र गोदियाल, उत्तरकाशी : सीमांत जनपद में चार माह के अंतराल में 14 सड़क दुर्घटनाएं हो गई है। इनमें 42 की मौत, 35 घायल और सात लोग अभी भी लापता हैं। इन हादसों के लिए जिम्मेदार लापरवाह चालकों के साथ असुरक्षित सड़कें भी हैं। इतने हादसों के बाद अब जाकर पुलिस, परिवहन और प्रशासन की नींद टूटी है। अब वाहनों की जांच के साथ सड़कों के किनारे पैराफिट, पिलर और क्रॉस बैरियर लगने शुरू हो गए हैं।
उत्तरकाशी जनपद में गंगोत्री व यमुनोत्री प्रमुख धाम हैं। गंगोत्री धाम को जोड़ने वाला गंगोत्री हाईवे तथा यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाला यमुनोत्री हाईवे है। इन दोनों हाईवे पर सड़क सुरक्षा की स्थिति सही नहीं है। दोनों हाईवे पर पैराफिट, क्रॉस बैरियर की कमी है। पिछले चार माह में गंगोत्री हाईवे पर छह हादसे हुए। जबकि यमुनोत्री हाईवे पर पांच हादसे हो चुके हैं। जबकि तीन हादसे सम्पर्क मार्गों पर हुए हैं।
इस साल हुए हादसे
-16 फरवरी 2017 - गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी में कार दुर्घटना दो की मौत
-8 मार्च 1017 - यमुनोत्री हाईवे पर डामटा में सड़क दुर्घटना में एक की बाइक सवार की मौत, एक घायल
-8 मार्च 2017 -यमुनोत्री हाईवे पर ओजरी गांव के पास बाइक सवार खाई में गिरे, तीन घायल
-26 अप्रैल 2017 -गंगोत्री हाईवे भैरव घाटी में बाइक दुर्घटना एक की मौत एक घायल
-4 मई 2017 -यमुनोत्री हाईवे पर सारी गाड़ में कार दुर्घटना में दो की मौत
-8 मई 2017 -पिकअप वाहन यमुनोत्री हाईवे पर पलटा तीन घायल
-17 मई 2017 -चिन्यालीसौड़ के गढ़वाल गाड़ में पोकलैंड मशीन गिरने से तीन की मौत
-23 मई 2017 -गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी के पास बस दुर्घटना 26 की मौत छह घायल
-27 मई 2017 -गंगोत्री हाईवे पर डुंडा के पास एक बाइक सवार की खाई में गिरने से मौत
-3 जून 2017 -नौगांव ब्लॉक के धारी कफनौल मोटर मार्ग पर दुर्घटना तीन घायल
-4 जून 2017 -गंगोत्री हाईवे पर सुनगर के पास भागीरथी में समाई बोलेरो, तीन की मौत, सात अभी भी लापता
-11 जून 2017 -धौंतरी के पास मैक्स वाहन खाई में गिरा, छह घायल
-12 जून 2017 -गंगोत्री हाईवे चिन्यालीसौड़ के पास स्कार्पियो पलटी, नौ घायल
-23 जून 2017 -यमुनोत्री हाईवे पर ओजरी गांव के पास थार जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत तीन घायल
बीआरओ, एनएच व लोनिवि को सड़क किनारे क्रॉस बैरियर लगाने तथा पैराफिट बनाने के कड़ी निर्देश दिए हैं। गंगोत्री हाईवे पर बीआरओ ने काम भी शुरू कर दिया है। साथ ही पुलिस व एआरटीओ को भी नियमित रूप से वाहनों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
डॉ. आशीष श्रीवास्तव, जिलाधिकारी उत्तरकाशी