दो घंटे बंद रहा यमुनोत्री हाईवे
डामटा : दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सारीगाड़ के पास मलबा आने से दो घंटे तक बंद रहा। इस दौरान
By JagranEdited By: Published: Fri, 26 May 2017 07:26 PM (IST)Updated: Fri, 26 May 2017 07:26 PM (IST)
डामटा : दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सारीगाड़ के पास मलबा आने से दो घंटे तक बंद रहा। इस दौरान दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लगी रही। शुक्रवार की शाम को उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित यमुना घाटी में जमकर बारिश हुई। बारिश होने से डामटा व नौगांव की बीच सारीगाड़ में शाम करीब पौने पांच बजे सड़क पर मलबा आया। जिससे हाईवे बंद हो गया। स्थानीय लोगों ने एनएच के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान यात्रियों को खासा परेशान होना पड़ा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें