अल्पसंख्यक समुदाय भाजपा के साथ
बड़कोट: यमुनाघाटी भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सोनू ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका व
By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Mar 2017 05:46 PM (IST)Updated: Tue, 28 Mar 2017 05:46 PM (IST)
बड़कोट: यमुनाघाटी भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सोनू ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास की नीति पर चल रही है। भाजपा की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के साथ अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय पूरी तरह से साथ खड़ा है। अल्पसंख्यकों का भाजपा पर निरंतर विश्वास बढ़ा है। सोनू ने कहा कि भाजपा सरकार भारी बहुमत से प्रदेश में काबिज हुई है। जिसमें अल्पसंख्यक समुदाय का पूरा सहयोग रहा है। भाजपा संगठन को मजबूत करने का काम अल्पसंख्यक समुदाय ने किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें