आग से मकान और कुठार जलकर राख
पुरोला : खलाड़ी गांव में सोमवार देर रात आग से एक मकान व कुठार जल कर राख हो गया। आग से घर में रखा सा
पुरोला : खलाड़ी गांव में सोमवार देर रात आग से एक मकान व कुठार जल कर राख हो गया। आग से घर में रखा सामान, गहने व राशन कपड़े भी जल गए।
आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। पुलिस स्थानीय प्रशासन ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। घटना स्थल सड़क से दूर होने से फायर सर्विस का आग बुझाने में मदद नहीं मिल पाई। तहसील मुख्यालय से आठ किमी दूरी पर खलाड़ी गांव में सोमवार रात नौ बजे मालचंद पुत्र लुदर ¨सह रावत के दो मंजिला मकान पर अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख कर गांव में अफरातफरी मच गई। लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने में जुटे। देखते ही देखते आग की चपेट में खजानचंद पुत्र पूर्णचंद का कुठार भी आ गई। सूचना पर फायर सर्विस व पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची। ¨कतु सड़क से दूर होने के चलते फायर सर्विस की बजाय पुलिस व फायर कर्मी ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में जुट गए। इसके बाद आग पर कुछ काबू पाया जा सका। तहसीलदार सीएस चौहान ने बताया कि राजस्व टीम को नुकसान का जायजा लेने भेज दिया गया है।