बोलेरो खाई में गिरी, दस घायल
नौगाव : मंगलवार शाम आठ बजे के करीब नौगाव से लाखामंडल जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी। इस
By Edited By: Published: Tue, 29 Nov 2016 10:28 PM (IST)Updated: Tue, 29 Nov 2016 10:28 PM (IST)
नौगाव : मंगलवार शाम आठ बजे के करीब नौगाव से लाखामंडल जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी। इस दुर्घटना में दस लोग घायल हुए। घायलों को नौगाव अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें चार घायलों को देहरादून रेफर किया गया है।
जिसमें रिसव पुत्र जयपाल निवासी ग्राम खोती कालसी, संगीता पत्नी सरदार सिंह निवासी गाव छुलटार, अनुराग निवासी पिपयारा, कुसुम निवासी गाव छुलटाड़, चुटकी निवासी गाव खोती कालसी, जयवीर निवासी खोती कालसी, निशा पत्नी जयवीर निवासी खोती कालसी, ऊषा पत्नी राजमोहन निवासी गाव पिपयारा, सरदार सिंह छुलटाड़ और बुद्धी सिंह पुत्र धनीराम निवासी छुलटाड हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें