सड़क दुर्घटनाओं में तीन घायल
पुरोला : नौगांव-पुरोला मार्ग पर पुरोला आ रही कार खाई में गिर गई। दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घा
By Edited By: Published: Sat, 27 Aug 2016 07:14 PM (IST)Updated: Sat, 27 Aug 2016 07:14 PM (IST)
पुरोला : नौगांव-पुरोला मार्ग पर पुरोला आ रही कार खाई में गिर गई। दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें 108 सेवा की मदद से सीएचसी पुरोला में भर्ती कराया गया है।
शनिवार शाम को नौगांव-पुरोला मोटर मार्ग पर सौंदाड़ी के पास कार 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में हुडोली गेंडा गांव निवासी आनंद मोहन पुत्र दर्वेश्वर प्रसाद व रामचंद्र पुत्र दयाराम घायल हुए। वहीं बड़कोट के निकट मोल्डा के पास एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया जिसमें चालक यशवंत ¨सह घायल हो गए। घायल को बड़कोट चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें