खतरे में मकान
पुरोला: शनिवार शाम को पुरोला-नौगांव, पुरोला-मोरी व पुरोला-गुंदियाट गांव मोटर मार्ग में जगह-जगह भूस्ख
By Edited By: Published: Sun, 24 Jul 2016 07:08 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jul 2016 07:08 PM (IST)
पुरोला: शनिवार शाम को पुरोला-नौगांव, पुरोला-मोरी व पुरोला-गुंदियाट गांव मोटर मार्ग में जगह-जगह भूस्खलन होने से सड़कों पर मलबा आ गया। रविवार सुबह को मौसम खुलने के बाद सड़कों से लोनिवि ने मलबा हटाया। कुमोला-नौरी मोटर मार्ग पर भी मखना के गिसाला के पास जिला पंचायत की आरसीसी पुलिया के खुंटे बहने से पुलिया को खतरा पैदा हो गया है। रवांई घाटी में भारी बारिश जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भूस्खलन से सुनाली गांव में रोहित भंडारी व सुरतानु के मकान के पास बारिश से भूस्खलन हुआ है। इससे उनके मकानों को खतरा पैदा हो गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें