हर्षोल्लास से मनाया लोसर का त्योहार
संवाद सूत्र, पुरोला : पुरोला ब्लाक के ग्राम अंगोड़ा के भोटिया समुदाय के लोगों ने गुरुवार को आटे की हो
संवाद सूत्र, पुरोला : पुरोला ब्लाक के ग्राम अंगोड़ा के भोटिया समुदाय के लोगों ने गुरुवार को आटे की होली खेल कर लोसर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। लोसर त्योहार पर भोटिया समाज के लोगों ने अपने कुल के देवताओं के साथ ही ग्राम देवताओं की पूजा कर परिवार, समुदाय की सुख- समृद्धि की कामना की। वहीं घरों को रंग बिरंगे झंडों से सजाया।
गुरुवार को समुदाय ने होली के पर्व के रूप में रंगीन कपड़े पहन आटे से होली खेली। इससे साथ ही घरों में पकवान बनाये गये और एक दूसरे के गले मिल कर खुशहाली की बधाइयां दी। पूर्व प्रधान संतोष ने बताया कि पहले दिन जहां समुदाय के लोग दीपों से घरों को सजा कर दीपावली मनाते हैं, दूसरे दिन घर के देवताओं व बहन की सामूहिक पूजा अर्चना की जाती है तथा पर्व के तीसरे दिन समुदाय के ईष्ट भगवान बौद्ध की पूजा के रूप में घरों पर झंडे लगा कर महिलाएं पारम्परिक गहने पहन कर सभी लोग आटे से होली खेलते हैं।