सज गया मां दुर्गा का भव्य दरबार
उत्तरकाशी : उत्तरकाशी में नव दुर्गा उपासना समिति की ओर से इस बार भी नव दुर्गा का पंडाल भव्य रूप से स
उत्तरकाशी : उत्तरकाशी में नव दुर्गा उपासना समिति की ओर से इस बार भी नव दुर्गा का पंडाल भव्य रूप से सजाया गया है। मंगलवार को नवरात्र के प्रथम दिन हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रीमद् देवी भागवत का दिव्य आयोजन शुरू हुआ।
विश्वनाथ चौक के निकट हनुमान मंदिर परिसर में मंगलवार सुबह से शारदीय नवरात्र की तैयारियां शुरू हो गई थी। श्रीमद् देवी भागवत कथा के शुभारंभ से पहले शहर में कलश यात्रा निकाली गई। इसमें महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर समिति के सुरेश सोनी ने बताया कि श्रीमद् देवी भागवत पुराण 22 अक्टूबर तक चलेगा। 22 अक्टूबर दोपहर को मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। इस मौके पर व्यास पदमा जी, मंडपाचार्य शिव प्रसाद भटट, केएन विश्वकर्मा, अजय ¨सह, अर¨वद श्रीवास्तव, रामअवध राव, डीएन मिश्रा, एके मौर्या, शंभू प्रसाद, उदय शर्मा आदि मौजूद थे।