शिव आराधना सर्वोपरि
उत्तरकाशी : शनिवार से विश्वनाथ मंदिर में शिव महापुराण का शुभारंभ हो गया। यह कथा 11 अगस्त तक चलेगी। क
उत्तरकाशी : शनिवार से विश्वनाथ मंदिर में शिव महापुराण का शुभारंभ हो गया। यह कथा 11 अगस्त तक चलेगी। कथा का शुभारंभ महिलाओं ने कलश यात्रा के साथ किया। साथ ही विधायक विजयपाल सजवाण ने मंदिर में पहुंच कर सत्संग पंडाल का लोकार्पण किया।
विश्वनाथ मंदिर में हर साल श्रावण मास में शिव महापुराण का आयोजन होता है। कथा वाचक व्यास वृंदा प्रसाद शास्त्री ने कहा कि शिव आराधना से बढ़ कर कोई भी आराधना नहीं है। शिव जन-जन का कल्याण करते हैं। इस मौके पर महंत जयेन्द्र पुरी ने बताया कि हर दिन कथा दोपहर दो बजे से लेकर शाम छह बजे तक चलेगी। 11 अगस्त को कथा का समापन होगा। इस मौके आचार्य मुरारी लाल भट्ट, महंत अजय पुरी, विशालमणी मिश्रा, महाजन चौहान, सुरेन्द्र पुरी आदि मौजूद थे।