Move to Jagran APP

सेब किसानों को नहीं मिल पूरा लाभ

सेब के काश्तकारों को सी ग्रेड के सेब का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस कारण बिचौलिए किसानों से औने-पौने दामों में सेब खरीद रहे। उधर उद्यान अधिकारी ने कहा कि सरकार ने सी ग्रेड के सेब का समर्थन मूल्य घोषित कर दिया है।

By BhanuEdited By: Published: Tue, 28 Jul 2015 12:41 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jul 2015 12:43 PM (IST)
सेब किसानों को नहीं मिल पूरा लाभ

उत्तरकाशी। सेब के काश्तकारों को सी ग्रेड के सेब का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस कारण बिचौलिए किसानों से औने-पौने दामों में सेब खरीद रहे। उधर उद्यान अधिकारी ने कहा कि सरकार ने सी ग्रेड के सेब का समर्थन मूल्य घोषित कर दिया है तथा सेब को खरीदने के लिए जल्द ही उद्यान विभाग मोबाइल केंद्र खोलेगा।
उत्तराखंड में उत्तरकाशी जिले में सेब उत्पादन के लिए खास स्थान है। यहां तीन श्रेणी के सेब की पैदावार होती है। ‘ए’ और ‘बी’श्रेणी के सेब की तुड़वाई 15 अगस्त के बाद शुरू होती है, लेकिन ‘सी’ ग्रेड के सेब की तुड़वाई 15 जुलाई से शुरू हो जाती है।
बाजार में इस समय सी ग्रेड का सेब 50 से 70 रुपये किलो के बीच बिक रहा है, लेकिन किसानों को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। बिचौलिए काश्तकारों से पांच-छह रुपये प्रति किलो हिसाब से सेब खरीद रहे हैं।
सेब उत्पादक जय भगवान सिंह ने बताया कि इसी समय बाजार में केवल सी ग्रेड का सेब है। जो 50 से 70 रुपये के बीच बिक रहा है, लेकिन ठेकेदार सेब खरीद रहे हैं वे बेहद ही कम दाम में खरीद रहे हैं।
15 अगस्त के बाद ए और बी ग्रेड का सेब बाजार में आ जाएगा। इसके बाद केवल ए व बी ग्रेड के सेब की मांग होगी तथा सी ग्रेड का सेब का कोई खदीददार भी नहीं होगा।
वहीं इस मामले में जब उद्यान अधिकारी एनके यादव से बात की गई तो एनके यादव ने बताया कि काश्तकारों की इस परेशानी को देखते हुए जल्द ही उद्यान विभाग मोबाइल केंद्र खोलेगा। काश्तकारों से सी ग्रेड का सेब सात रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदा जाएगा।
पढ़ें-सेब के पेड़ कटान पर रोक

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.