सात को देंगे सीएम आवास पर धरना
संवाद सूत्र, पुरोला : प्रस्तावित यमुनोत्री जिले का मुख्यालय पुरोला को बनाने की मांग को लेकर आंदोलन त
संवाद सूत्र, पुरोला : प्रस्तावित यमुनोत्री जिले का मुख्यालय पुरोला को बनाने की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। पुरोला विधायक मालचंद के नेतृत्व में मोरी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं की सर्वदलीय बैठक हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि सात अगस्त को क्षेत्र के लोग दून पहुंचकर सीएम आवास का घेराव करेंगे।
बैठक में जन प्रतिनिधियों ने कहा कि मोरी-पुरोला का शिष्टमंडल जल्द ही सीएम से मिलने के लिए देहरादून जाएगा। इसके बाद भी अगर पुरोला को यमुनोत्री जिले का मुख्यालय नहीं बनाया गया तो सात अगस्त को क्षेत्र के लोग देहरादून पहुंच कर सीएम आवास का घेराव करेंगे। विधायक मालचंद ने कहा कि यमुनोत्री जिले का मुख्यालय पुरोला में बनाना जरूरी है। इसके लिए पुरोला उपयुक्त भी है। उन्होंने कहा कि जिले का नाम यमुनोत्री करने से उन्हें कोई परेशानी नहीं है, लेकिन ढांचागत सुविधा, केंद्र ¨बदु को देखते हुए पुरोला को जिला मुख्यालय बनाया जाए। बैठक में रोजी ¨सह सौंदाण, शीशपाल रावत, भगवान ¨सह रांगड, शोभाराम नौडियाल, उपेंद्र असवाल, पूर्णचंद, सुर्ती लाल, बलदेव असवाल, जगमोहन राणा, प्रताप ¨सह, रणवीर ¨सह, राजेंद्र ¨सह, मोहन ¨सह, राम ¨सह, विरेंद्र चौहान आदि मौजूद थे।