महासंपर्क अभियान से जुड़े तीस हजार से अधिक सदस्य
उत्तरकाशी : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को डुंडा प्रखंड के सिंगुणी गांव में महासंपर
उत्तरकाशी : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को डुंडा प्रखंड के सिंगुणी गांव में महासंपर्क अभियान चलाया।
इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष बैशाखु लाल ने बताया कि महासंपर्क अभियान में डुंडा मंडल से 66 सौ सदस्यों ने ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण की है व पूरे जिले में तीस हजार से अधिक लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने बताया कि जिले के हर मंडल प्रमुख को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। महासंपर्क अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। इसके बाद सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों से घर-घर जाकर परीक्षण फार्म भराया जाएगा। डुंडा मंडल के अध्यक्ष धृपाल पोखरियाल ने बताया कि भाजपा पार्टी से जुड़ने के लिए लोगों में उत्साह है। इस मौके पर रामसुंदर नौटियाल, मीडिया प्रभारी लोकेंद्र बिष्ट, चंद्रशेखर नौटियाल, विजय संतरी, देशराज बिष्ट, पदम जोशी, राजेंद्र डंगवाल समेत अन्य मौजूद थे।