गंगा में सवा लाख दीप प्रवाहित
उत्तरकाशी : गंगा सप्तमी पर्व पर गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा में पूजा अर्चना कर विश्व शांति के लिए
उत्तरकाशी : गंगा सप्तमी पर्व पर गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा में पूजा अर्चना कर विश्व शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर गंगा नदी में सवा लाख दीपक प्रवाहित किए गए।
बीते शनिवार को मुखबा में गंगा सप्तमी पर्व का आयोजन किया गया। गंगा सप्तमी को गंगा के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान गंगा तट पर पूजा अर्चना के साथ ही गंगा मंदिर में भी पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर गंगा मां से विश्व शांति के लिए भी प्रार्थना की। वहीं मुखबा गंगा मंदिर परिसर में गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र छात्राओं ने शिव तांडव की प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। ग्रामीण महिलाओं ने लोकनृत्य रासौं पेश किया। कार्यक्रम के अंत में भागीरथी नदी में सवा लाख दीपक प्रवाहित किए गए। इस मौके पर गंगा सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सेमवाल, नेमचंद चंदको, मुख्य यजमान हरिमोहन भटनागर, संजय जैन, अजय पुरी, सत्ये सिंह राणा, ग्राम प्रधान अनीता राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुधा, कनिष्ठ प्रमुख संजय पंवार समेत अन्य मौजूद थे।