Move to Jagran APP

गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का समय घोषित

उत्तरकाशी : विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट खोलने का समय शनिवार को तय कर दिया गया है। यमुनोत्री

By Edited By: Published: Sat, 21 Mar 2015 05:02 PM (IST)Updated: Sat, 21 Mar 2015 05:02 PM (IST)

उत्तरकाशी : विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट खोलने का समय शनिवार को तय कर दिया गया है। यमुनोत्री धाम के साथ ही बदरीनाथ व केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि व समय पहले ही घोषित हो चुके हैं। यमुनोत्री धाम के कपाट 21 अप्रैल, केदारनाथ के 24 व बदरीनाथ के 26 अप्रैल को खोल दिए जाएंगे।

loksabha election banner

शनिवार को हिंदू नववर्ष पर्व पर गंगोत्री धर्मशाला में आयोजित बैठक में ज्योतिषचार्यो ने गणना के बाद मुहूर्त निकलने पर गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि आठ गते बैशाख 21 अप्रैल को साढ़े बारह बजे दोपहर कर्क लग्न में गंगोत्री धाम का कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इससे पहले 20 अप्रैल को गंगा की भोग मूर्ति मुखबा से गंगोत्री के लिए रवाना होगी। 20 अप्रैल की रात को भैरो घाटी में रात्री विश्राम के बाद भोग मूर्ति को गंगोत्री धाम पहुंचाया जाएगा। वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट भी 21 अप्रैल को ही खोले जाएंगे। 21 अप्रैल को ही यमुना की भोग मूर्ति शीतकालीन प्रवास खरसाली से यमुनोत्री पहुंचाई जाएगी। यमुनोत्री के कपाट सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर खोले जाएंगे। केदारनाथ के 24 अप्रैल को सुबह 8.30 बजे और बदरीनाथ के 26 अप्रैल को प्रात: 5.15 बजे खोले जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.