भगवान विष्णु से धरती पर अवतार का आग्रह किया
जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : मनेरी गांव में आयोजित कृष्ण लीला के मंचन ने लोगों को भाव विभोर कर दिया।
जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : मनेरी गांव में आयोजित कृष्ण लीला के मंचन ने लोगों को भाव विभोर कर दिया।
कृष्ण लीला मंचन के पहले दिन देवऋषि नारद ने भगवान विष्णु को मनुष्य लोक का समाचार सुनाकर अवतरित होने का आग्रह किया। एक अन्य दृश्य में ओर से अत्याचारी कंस ने आकाशवाणी से मिले संदेश से परेशान होकर अपनी बहन देवकी व उसके पति वसुदेव को जेल में डलवा दिया। कलाकारों के बेहतरीन अभिनय से दर्शक इन दृश्यों को देखकर भाव विभोर हुए। इससे पूर्व कृष्णलीला का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी पीएन भट्ट ने किया। उन्होंने कहा कि देवभूमि में इस प्रकार के आयोजनों से ही इसकी विशेष पहचान बनी है। उन्होंने धार्मिक कार्यो से ही संस्कृति को बचाए रखने की लोगों से अपील की। ग्राम प्रधान संजीता रावत ने कृष्ण लीला आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालने के साथ ही अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल रावत, ग्राम प्रधान सैंज रामचंद्र, जगदंबा प्रसाद, रामलाल, किशन समदर्शी, भागेंद्र प्रताप, प्रेम सिंह रावत समेत अनेक लोग मौजूद रहे।