मॉडलों के जरिए मौसम के असर की दी जानकारी
संवाद सहयोगी, उत्तरकाशी : जनपदीय बाल विज्ञान कांग्रेस में जुटे बाल वैज्ञानिकों ने मौसम परिवर्तन से स
संवाद सहयोगी, उत्तरकाशी : जनपदीय बाल विज्ञान कांग्रेस में जुटे बाल वैज्ञानिकों ने मौसम परिवर्तन से समाज पर पड़ रहे असर और उसके कारणों को मॉडलों के जरिए बताया गया।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज उत्तरकाशी में बुधवार को दो दिवसीय 22वें जनपदीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में बच्चों ने एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत किए। नगर पालिका अध्यक्ष जयेंद्री राणा और मुख्य शिक्षा अधिकारी लीलाधर व्यास ने सभी मॉडलों की प्रशंसा की। पालिका अध्यक्ष राणा ने कहा कि चीजों के प्रति शोधात्मक नजरिया अपनाने का फायदा जिंदगी भर मिलता है। मुख्य शिक्षा अधिकारी लीलाधर व्यास ने कहा कि विज्ञान सतत अध्ययन की प्रक्रिया है। बाल विज्ञान कांग्रेस के जरिए छात्र शोधात्मक विज्ञान से रूबरू होते हैं, जो विज्ञान के प्रति अधिक रूचि बढ़ाने के साथ ही विज्ञान को समझने में भी मदद करता है।
बाल विज्ञान कांग्रेस की जनपदीय समन्वयक विजयलक्ष्मी रावत ने बताया कि इस बार छात्रों ने जलवायु परिवर्तन और उसके असर, कारण के अलावा संस्कृति समाज पर पड़ने वाले कुप्रभावों के बारे में शोध कर मॉडल तैयार किए। छह प्रखंडों ने सीनियर जूनियर वर्ग में 36 मॉडल प्रस्तुत किए। गुरुवार को प्रतियोगिता का समापन होगा। साथ ही राज्यस्तर के लिए भी मॉडलों का चयन किया जाएगा।