दौड़ में शीर्ष रहा राइंका डुंडा
उत्तरकाशी : मनेरा स्टेडियम में ब्लॉक डुंडा की ब्लॉक स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता के आठ सौ मीटर दौड़ में राइ
उत्तरकाशी : मनेरा स्टेडियम में ब्लॉक डुंडा की ब्लॉक स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता के आठ सौ मीटर दौड़ में राइंका डुंडा के छात्र शीर्ष पर रहे।
शुक्रवार को मनेरा स्टेडियम में आयोजित आठ सौ मीटर दौड़ के सीनियर वर्ग में करण सिंह बिष्ट राइंका डुंडा पहले, सचेंद्र राइंका बौन दूसरे और मनवीर सिंह राइंका थाती तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर बालिका वर्ग में कृष्णा राइंका धौंतरी पहले, पूजा परमार राइंका बौन दूसरे और आशा राइंका मालनाधार तीसरे स्थान पर रही। जूनियर बालक वर्ग में राजा मेहरा राइंका डुंडा पहले, गणेश सिंह राइंका बौन दूसरे और अर्जुन सिंह राइंका डुंडा तीसरे स्थान पर रहे। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी चेतन प्रसाद नौटियाल ने सभी छात्र छात्राओं से खेल भावना के साथ खेलने की अपील की। उद्घाटन के मौके पर राइंका धौंतरी और श्रीकालखाल के छात्रों ने लोकनृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी एसपी रूडोला, जिला क्रीड़ा अधिकारी देवेंद्र दत्त भट्ट, विनोद नौटियाल, ओम बधाणी समेत अन्य मौजूद थे।