चोरी की घटनाओं पर लगे अंकुश
By Edited By: Published: Mon, 11 Aug 2014 05:36 PM (IST)Updated: Mon, 11 Aug 2014 05:36 PM (IST)
नौगांव: सोमवार को व्यापारियों ने नौगांव पुलिस चौकी पहुंचकर लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर रोष जताया। व्यापारियों ने मामलों के जल्द खुलासे की मांग की है। व्यापारियों ने चोरों को पकड़ने में पुलिस की नाकामी पर रोष भी जताया।
व्यापारियों ने बताया कि बीती 31 जुलाई को नौगांव देहरादून मोटर मार्ग पर दो दुकानों में हुई चोरी का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। इसके बाद भी कई वाहनों के साथ भी छेड़छाड़ हो रही है। व्यापारियों ने पुलिस पर नियमित गश्त न होने का भी आरोप लगाया। इससे पेट्रोल, डीजल, चोरी की घटनाऐं बढ़ रही है। इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष शशी मोहन सिंह राणा, कबुल सिंह पंवार, अर्जुन सिंह रावत, राजेश रावत, विरेन्द्र सिंह, हरदेव सिंह राणा, श्याम प्रकाश डोभाल, बचन शाह, रमेश रमोला समेत कई व्यापारी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें