रुद्रपुर में हर्ष फायरिंग में किशोर घायल
उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर के दिनेशपुर में विवाह समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में एक किशोर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
By Sunil NegiEdited By: Published: Tue, 05 Dec 2017 03:45 PM (IST)Updated: Tue, 05 Dec 2017 10:50 PM (IST)
रुद्रपुर, [जेएनएन]: क्षेत्र के दिनेशपुर में विवाह समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में किशोर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दिनेशपुर निवासी 10 साल का जितेश पुत्र शिव कुमार सोमवार की रात परिजनों के साथ विवाह समारोह में गया हुआ था। विवाह समारोह में हर्ष फायरिंग हो रही थी। इसी बीच हुई फायरिंग से जितेश के दांए जांघ में गोली लग गई। इससे वह लहुलूहान हो गया। यह देख बरात में अफरातफरी मच गई। आनन फानन में जितेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली।
यह भी पढ़ें: बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग, एक व्यक्ति गिरफ्तार
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें