बाहरवाली के फेर में रातभर ठंड में घर से बाहर रखा घरवाली को, पढ़ें...
कड़कड़ाती ठंड में यूं भी घर से बाहर रहना किसी की बात नहीं है। उस पर अगर पति ने बाहरवाली की वजह से पत्नी को इस हाड़ कंपाने वाली ठंड में छोड़ दिया हो तो बर्दाश्त करने वाली बात थोड़े ही है। एक पति ने अपनी पत्नी के साथ कुछ किया।
रुद्रपुर। कड़कड़ाती ठंड में यूं भी घर से बाहर रहना किसी की बात नहीं है। उस पर अगर पति ने बाहरवाली की वजह से पत्नी को इस हाड़ कंपाने वाली ठंड में छोड़ दिया हो तो बर्दाश्त करने वाली बात थोड़े ही है। ऐसा एक वाकया सामने आया। बेचारी पत्नी और उसके मायके वाले पराई महिला की वजह से रात भर घर से बाहर बैठे रहे।
यह वाकया है ट्रांजिट कैंप के शिवनगर का। सब्जी का ठेला लगाने वाले एक व्यक्ति का विवाह तीन साल पूर्व हुआ था। उसका एक छोटा बच्चा भी है। उसकी पत्नी ने आरोप लगाया कि उसके पति के किसी अन्य महिला के साथ संबंध हैं। इसी वजह से वह घर खर्च के लिए भी रुपये नहीं देता है। सौतन की जरूरत पूरी करने के लिए वह उसके साथ मारपीट भी करता रहता है।
कल रात भी सौतन का जिक्र छेड़ने और घर खर्च के लिए पैसे मांगने पर पति ने पत्नी को बुरी तरह से धुन लिया। इस पर पत्नी ने अपने मायके वालों को बुला लिया। ससुराल पक्ष ने व्यक्ति को समझाना चाहा, मगर उसने पत्नी और ससुराल पक्ष को घर से निकाल दिया।
पत्नी और उसके मायके वाले रात भर घर से बाहर ठंड में ठिठुरत रहे और पति घर में रजाई में दुबका रहा। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पति को हिरासत में ले लिया। महिला से भी पूछताछ की। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा लिया।
पढ़ें- जेल में बंद पति रोता रहा, मासूम का दिया वास्ता, पर क्यों नही मानी पत्नी, पढ़ें...