Move to Jagran APP

कैसे आऊं मैं कन्हैया गोकुल तेरी नगर में

संवाद सहयोगी , बाजपुर : होली का पर्व नगर में अपने यौवन की ओर है। कुमाऊं की परंपरागत बैठकी होली शनिवा

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Feb 2017 08:03 PM (IST)Updated: Sat, 25 Feb 2017 08:03 PM (IST)
कैसे आऊं मैं कन्हैया गोकुल तेरी नगर में

संवाद सहयोगी , बाजपुर : होली का पर्व नगर में अपने यौवन की ओर है। कुमाऊं की परंपरागत बैठकी होली शनिवार को भी जारी रही। पर्वतीय समाज की महिलाओं द्वारा अबीर गुलाल लगाकर पर्वतीय संस्कृति, प्रेम व भाईचारे एवं एकता की भावना का उदाहरण प्रस्तुत किया गया। होली गीतों पर महिलाओं ने नृत्य किया।

loksabha election banner

मोहल्ला ग्राम भोना इस्लाम नगर में लक्ष्मण नेगी के आवास पर कार्यक्रम का शुभारंभ होली की प्रार्थना सिद्धि के दाता विघन् विनाशन, होली खेले गिरजापति नंदन.. से किया गया। इस दौरान एक-दूसरे को रंग, अबीर गुलाल का तिलक लगा महिलाओं ने गीत एवं नृत्य की धूम मचाई। कैसे आऊ मैं कन्हैया गोकुल तेरी नगरी में.., सिर धरै मुकुट खेले होली.., ऐ-गो बसंत बहार फागुन मैहना.., यौ फागुन में होली को त्यार.., धूम मचौं छ यौ त्यारा.., शिव मठ पर सोहे लाल ध्वजा.., होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले रघुवीरा.., शिव गंगा बही जग तारन को.., पहले बूंद पड़ो गणपति में.. आदि होली गीत गाए। इस मौके पर लाल ताई, पार्वती जोशी, रमा उपाध्याय, मंजू ममगई, हीरादेवी, सरिता, रितु, जानकी शर्मा, आर तिवारी, हेमा, नीमा तिवारी, लीला नेगी, भावना, गीता, दुर्गा देवी आदि मौजूद थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.