केरल में बछड़ा काटे जाने का किया विरोध, फूंका केरल सरकार का पुतला
कांग्रेसी अराजक तत्त्वों के केरल में बीच सड़क पर बछड़े की निर्मम हत्या करने पर गो भक्तों ने केरल सरकार का पुतला फूंककर रोष जताया।
काशीपुर, [जेएनएन]: कांग्रेसी अराजक तत्त्वों के केरल में बीच सड़क पर बछड़े की निर्मम हत्या करने पर गो भक्तों ने केरल सरकार का पुतला फूंककर रोष जताया। साथ ही प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
धर्मयात्रा महासंघ के कार्यकर्ता सोमवार को एमपी चौक पर एकत्रित हुए। उन्होंने कहा कि 28 मई को केरल के कन्नूर में कांग्रेसी अराजक तत्त्वों द्वारा बीच सड़क पर गाय के बछड़े को काट दिया गया। साथ ही देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए भारत माता विरोधी नारे लगाए गए। खुलेआम कानून का उलंघन करने के बाद भी स्थानीय प्रशासन और केरल सरकार मूक दर्शक बनकर देखती रही।
इधर, भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस संगठन का पुतला फूंककर संगठन को प्रतिबंधित करने की मांग की। इस मौके पर गुरविंदर सिंह चंडोक, अनिल शर्मा, सुमित, संजीव शर्मा, कमल, विजय कुमार आदि थे।
यह भी पढ़ें: केरल प्रकरण को लेकर भजायुमो का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन
यह भी पढ़ें: शराब विरोधी मुहिम के लिए महिलाओं ने भरी हुंकार
यह भी पढ़ें: शराब की दुकान के खिलाफ कैंट बाजार बंद कर व्यापारियों का प्रदर्शन