मेरी बातों को अनसुना कर दिया जाता है...लिख फंदे से झूला वृद्ध
परिवार में हर किसी की अहमियत होती है। अगर वह अहमियत खत्म हो जाए तो व्यक्ति में निराशा घर कर जाती है। ऐसा में वह खतरनाक कदम उठा लेता है। क्षेत्र में ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया।
काशीपुर (ऊधमसिंह नगर)। परिवार में हर किसी की अहमियत होती है। अगर वह अहमियत खत्म हो जाए तो व्यक्ति में निराशा घर कर जाती है। ऐसा में वह खतरनाक कदम उठा लेता है। क्षेत्र में ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया। सुसाइड नोट 'मेरी बातों को अनसुना कर दिया जाता है...' लिख वृद्ध फंखे में फंदा लगाकर झूल गया। जानते हैं पूरा मामला।
कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती में अशोक (62 वर्ष) पुत्र सोननाथ अपने परिवार के साथ रहता था। आज सुबह जब आशोक के पुत्र ने चाय के लिए दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इस पर उसने खिड़की से अंदर झांका तो वृद्ध पंखे में फंदा लगाकर लटका हुआ था। इस प उसने पुलिस को सुचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट भी मिला। उसमें वृद्ध अशोक ने लिखा था कि परिवार में उसकी बातों को अनसुना कर दिया जाता है। इससे वह उपेक्षित महसूस कर रहा है। इसलिए वह अपनी मर्जी से संसार छोड़ रहा हूं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पढ़ें:-LIVE SUICIDE :मोबाइल कैमरा चालू कर फंदे पर झूली विवाहिता