Move to Jagran APP

उत्‍तराखंड का बेटा देश की रक्षा के लिए हमेशा तत्‍पर: किशोर उपाध्‍याय

उत्‍तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि देश कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है। जब भी सुरक्षा की जरूरत पड़ती है तब उत्तराखंड का बेटा रक्षा के लिए पहले खड़ा होता है।

By gaurav kalaEdited By: Published: Fri, 30 Sep 2016 06:45 PM (IST)Updated: Sat, 01 Oct 2016 03:00 AM (IST)
उत्‍तराखंड का बेटा देश की रक्षा के लिए हमेशा तत्‍पर: किशोर उपाध्‍याय

काशीपुर, [जेएनएन]: उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि देश कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है। जब भी सुरक्षा की जरूरत पड़ती है तब उत्तराखंड का बेटा रक्षा के लिए पहले खड़ा होता है।
'मोदी जी जवाब दो, भाजपा हिसाब दो' के तहत प्रदेश अध्यक्ष उपाध्याय की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर स्थित किला मोहल्ला से रैली निकाली।

loksabha election banner

पढ़ें: अक्टूबर अंत में गैरसैण में होगा उत्तराखंड विधानसभा का सत्र
रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए एमपी चौक तक पहुंची। जहां पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उपाध्याय ने कहा कि जवान का सबसे ज्यादा मान पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय किसान जय जवान का नारा देकर बढ़ाया।

पढ़ें: भाजयुमो की गर्जना रैली में कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ने का संकल्प
उन्होंने मिशन 2017 फतह को कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। किशोर उपाध्याय ने कहा कि वे विश्वास दिलाते हैं कि काशीपुर जिला एक दिन जरूर अस्तित्व में आएगा। इस मौके पर पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, नवीन जोशी, संदीप सहगल, मनोज जोशी, हरीश पनेरू आदि मौजूद थे।

पढ़ें: उत्तराखंड में कांग्रेस की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के गढ़ में सेंध


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.