कैलास मानसरोवर से लौटे यात्रियों का स्वागत
By Edited By: Published: Wed, 17 Sep 2014 12:34 AM (IST)Updated: Wed, 17 Sep 2014 12:34 AM (IST)
रुद्रपुर : कैलास मानसरोवर यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का नगर में पहुंचने पर स्वागत किया गया।
पांच सितंबर को 51 श्रद्धालुओं का जत्था कैलास मानसरोवर यात्रा पर गया था। जत्थे में बंगलौर, बिहार, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, आंध्रप्रदेश के लोग शामिल थे। मंगलवार को श्रद्धालुओं को रुद्रपुर रेलवे सिटी पर पहुंचने पर लोगों ने फूल माला पहना कर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में प्रेम नारायण शर्मा, संतोष कुमार, सुभाष चंद्र, राम यादव, प्रमोद कंबोज, नीरज डंगवाल, रामाधार, शिल्पी गुप्ता आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें