यहां महाशिवरात्रि पर रंग बदलता है शिवलिंग, जानिए
महाशिवरात्रि के दिन वनखंडी महादेव में शिवलिंग अद्भुत हो जाता है। जो हर पहर अलग रंग में नजर आता है। इस चमत्कार को देखने के लिए भक्त उमड़ते हैं।
खटीमा, [जेएनएन]: वनखंडी महादेव चौखट पर पहुंचने वाले भक्तों की मनोकामना जरूर पूरी करते हैं। इसी आस्था और विश्वास के साथ हजारों लोग चकरपुर के वनखंडी महादेव के दरबार में पहुंचते हैं। महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग अद्भुत हो जाता है। जो हर पहर अलग रंग में नजर आता है। इस चमत्कार की झलक देखने के लिए भक्त सुबह से ही लाइन लगाकर मंदिर के द्वार पर खड़े हो जाते हैं। भक्तों की लंबी कतार देर रात तक लगी रहती है।
टनकपुर-पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग पर चकरपुर के जंगलों के बीच में वनखंडी महादेव का मंदिर स्थापित है। वनखंडी महादेव बहुत दयालु हैं। दरबार में आने वाले हर भक्त की भोले बाबा मुराद पूरी कर देते हैं।
यह भी पढ़ें: शिवरात्रि को कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार रवाना
दरबार में हाजिरी लगाने वाला भक्त कभी खाली हाथ नहीं लौटता। इसी आस्था की वजह से जंगल क्षेत्र में मौजूद भोलेनाथ के दर्शन के लिए उत्तर प्रदेश व पड़ोसी देश नेपाल के सैकड़ों भक्त महाशिवरात्रि के दिन मंदिर पहुंचे हैं।
यह भी पढ़ें: 24 फरवरी को ही मनाई जाएगी महाशिवरात्रि, जानिए क्या है कारण
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि वनखंडी महादेव जंगल से घिरे चकरपुर क्षेत्र की रक्षा करते हैं। जबसे मंदिर बना है तब से क्षेत्र के लोग पहले से ज्यादा खुशहाल हो गए। मान्यता है कि रोहिणी नक्षत्र में शिवलिंग कई बार रंग बदलता है। मंदिर के पुजारी बताते हैं कि मंदिर में आने वाला कोई भी यहां से खाली हाथ नहीं लौटता। भगवान भोलेनाथ सबकी मनोकामना पूरी करते हैं।
यह भी पढ़ें: केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि को लेकर तैयारियां शुरू