किच्छा से दिव्यांग लापता
जागरण संवाददाता, किच्छा : मां के नहाने के लिए ले जाते समय हाथ छुड़ाकर भागा दिव्यांग लापता हो गया। उसक
जागरण संवाददाता, किच्छा : मां के नहाने के लिए ले जाते समय हाथ छुड़ाकर भागा दिव्यांग लापता हो गया। उसके नदी में डूबने की आशंका पर पुलिस रात के समय भी अंधेरे में उसे तलाशती रहीं, लेकिन दिव्यांग का कही पता नहीं चल पाया।
बंडिया नहर पार निवासी राकेश शर्मा का 11 वर्षीय पुत्र विशाल दिव्यांग होने के साथ ही मानसिक रूप से कमजोर है। शुक्रवार दोपहर उसकी मां ने जब उसको नहलाने का प्रयास किया तो वह हाथ छुड़ाकर भाग गया। देर शाम तक जब विशाल घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। उन्होंने अपने स्तर से नदी के आसपास के क्षेत्र में काफी खोजबीन की, लेकिन जब विशाल का पता नहीं लगा तो उन्होंने रात्रि लगभग साढ़े सात बजे पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर एसआई मनोज कोठारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नदी में जाकर उसे ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा। समाचार लिखे जाने तक पुलिस का अभियान जारी था।