भाजपा ने फूका मुख्यमंत्री का पुतला, जताया विरोध
घोषणाएं पूरी न होने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने मैन चौराहे पर मुख्यमंत्री हरीश रावत का पुतला फूंका।
By sunil negiEdited By: Published: Wed, 18 Nov 2015 02:31 PM (IST)Updated: Wed, 18 Nov 2015 02:33 PM (IST)
खटीमा। घोषणाएं पूरी न होने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने मैन चौराहे पर मुख्यमंत्री हरीश रावत का पुतला फूंका।
इस दौरान कार्यकर्ताओं का कहना था कि मुख्यमंत्री ने जो भी घोषणा की है उसे पूरा नहीं किया गया है। यही वजह है कि सितारगंज राजमार्ग की हालत अभी भी दयनीय बनी हुई है। इसकी वजह से मुख्यमंत्री भी उस सड़क पर चलना नहीं चाहते हैं। इसके चलते मुख्यमंत्री कल जब वापस लौटे तो उन्होंने उत्तर प्रदेश की सड़क से जाना उचित समझा। पुतला फूंकना वालों में मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट गोपाल बोरा भुवन जोशी नवीन बोरा दीपक तिवारी भुवन राणा समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।
पढ़ें:-आकाश योग कंपनी बना रही बाबा रामदेव की पतंजलि आटा नूडल्स
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें