मंदिर के स्थापना दिवस पर निकाली कलश यात्रा
खटीमा : ओंकारेश्वर शिव मंदिर अमाऊं का आठवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर भोले के जयकारों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। साथ ही हवन यज्ञ कर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
अमाऊं गांव में आठ वर्ष पूर्व ओंकारेश्वर शिव मंदिर की स्थापना की गई थी। प्रत्येक वर्ष मंदिर के स्थापना दिवस पर भंडारे के साथ हवन यज्ञ किया जाता हैं। रविवार को भी स्थापना दिवस के मौके पर गांव की महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। यात्रा पूरे गांव में घूमी। इस दौरान महिलाएं भगवान भोले के जयकारों को लगाती रही। इसके बाद मंदिर में हवन यज्ञ कार्यक्रम आयोजित हुआ व भंडारे का भी आयोजन हुआ। हजारों लोगों ने भोले का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान मोहनी पोखरिया, मंदिर कमेटी अध्यक्ष ठाकुर सिंह खाती, देवेंद्र कन्याल, डा. एमएम जोशी, डा.एमएस जोशी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगिता बिष्ट, किशन सिंह बिष्ट, राजेंद्र खाती, देवेंद्र बिष्ट, दीवानी चंद, रमेश चौहान, अमर सिंह, इंद्रा भाटिया, रेखा बिष्ट, कमला रावत, मीना पोखरिया, भावना बिष्ट, पुष्पा पोखरिया, राजकुमार, जितेंद्र चौहान, वीरेंद्र सिंह आदि थे।