कालड़ा दूसरी बार निर्विरोध चेयरमैन
दिनेशपुर : साधन सहकारी समिति जाफरपुर में संचालक मंडल के चुनाव में जरनैल सिंह कालड़ा निर्विरोध चेयरमै
दिनेशपुर : साधन सहकारी समिति जाफरपुर में संचालक मंडल के चुनाव में जरनैल सिंह कालड़ा निर्विरोध चेयरमैन व मुनब्बर हुसैन उपाध्यक्ष चुने गए। सात संचालकों में से पांच संचालक मौजूद थे। शासन द्वारा नामित संचालक व दो अन्य संचालकों ने चुनाव प्रक्रिया में भाग नहीं लिया। निर्वाचन अधिकारी ने निर्विरोध चुने गए प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिए।
गुरूवार को जाफरपुर सहकारी समिति के संचालक मंडल का चुनाव प्रात: दस बजे से प्रारंभ हुआ। दोपहर एक बजे तक चेयरमैन पद पर धौलपुर के जरनैल सिंह कालड़ा व उपाध्यक्ष पद में लंबाखेड़ा के मुनब्बर हुसैन का पर्चा ही भरा गया। निर्वाचन अधिकारी काशीपुर के बंदोवस्त अधिकारी संजय आर्या व सहायक निर्वाचन अधिकारी शशि कमल ने चेयरमैन पद पर कालड़ा व उपाध्यक्ष पद पर हुसैन को निर्विरोध घोषित कर दिया। जाफरपुर महिला से हरवंश कौर, जहागीरपुर से सन्तोष रानी,पिपलिया से कालाचंद,मोहनपुर से विकास विश्वास,खानपुर से चेतराम ंिसंह संचालक चुने गये। जबकि शासन द्वारा नामित हरप्रकाश बत्रा ने चुनाव प्रक्रिया में भाग नही लिया। इस मौके पर वरिष्ठ बसपा नेता जरनैल सिंह काली ,डीसीबी चेयरमैन सुभाष बेहड़ ,दिनेशपुर समिति चेयरमैन चौधर इन्द्रपाल सिंह,गुरवाज सिंह दुमड़ा,नरेश तपाली,विष्णु विश्वास,अमरीक सिंह कालड़ा,हरनाम सिंह नारंग,आनंद मंडल,प्रीतम सिंह कालड़ा,नरेश राय,नबाव ठेकेदार,पंकज बाठला,रविन्द्र तोमर, कुलवंत सिंह ,ओमपाल सिंह थे।