ससुराल के बाहर युवक ने खुद को मार ली गोली, मौत
युवक अपने ससुराल में रह रहा था। आजिज होकर उसने घर से बाहर आकर खुद को गोली मार ली। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई।
रुद्रपुर, [जेएनएन]: पारिवारिक विवाद के चलते युवक अपने ससुराल में रह रहा था। आजिज होकर उसने घर से बाहर आकर खुद को गोली मार ली। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई।
यह मामला उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जनपद के रुद्रपुर का है। जानकारी के अनुसार, दिनेश (27 वर्ष) पुत्र अवतार सिंह निवासी पटियाला कॉलोनी डिबड़ीबा बिलासपुर रामपुर अपनी ससुराल में रह रहा था।
पढ़ें:-प्रेमी ने बीच सड़क जड़े तमाचे, प्रेमिका हो गई बेहोश
उसका अपने घरवालों से एक प्लाट को लेकर विवाद चल रहा था। वह प्लाट दिनेश की मां ने बेच कर उसका हिस्सा बाकी परिवार में बांट दिया, लेकिन दिनेश को कुछ नहीं मिला। गुस्साए दिनेश ने दोपहर घर से थोड़ा दूर जाकर तमंचे से खुद को गोली मार ली।
पढ़ें-आर्थिक तंगी से परेशान होकर महिला तीन बच्चों के साथ नहर में कूदी, तभी
उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सको ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।