पालिकाध्यक्ष के आवास पर आपातकालीन बैठक
गदरपुर: नगर पालिका परिषद की आपात कालीन बैठक पालिकाध्यक्ष अंजू भुड्डी के आवास पर आयोजित की गई। बैठक म
गदरपुर: नगर पालिका परिषद की आपात कालीन बैठक पालिकाध्यक्ष अंजू भुड्डी के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष द्वारा पालिकाध्यक्ष पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने की ¨नदा की गई।
बैठक में कुछ दिन पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज सेतिया द्वारा अपने बयान में पालिकाध्यक्ष अंजू भुड्डी को लेकर अभद्र भाषा के प्रयोग करने की ¨नदा की गई। पालिकाध्यक्ष अंजू भुड्डी ने कहा कि क्षेत्र की प्रथम महिला और पालिकाध्यक्ष होने के बाद भी महिलाओं पर अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल अध्यक्ष द्वारा उन पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई है, जिसे वह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। आपात कालीन बैठक में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज सेतिया सार्वजनिक रूप से पालिकाध्यक्ष और क्षेत्र की महिलाओं से मांफी मांगे। बैठक में सभासद मनोज गुंबर, ब्रजेश कुमार बिल्लन, अमरजीत बजाज, अरमाना बेगम, चन्द्रावती, खुशरबी सहित अन्य मौजूद थे।