सामाजिक समरसता की मजबूती को एकजुटता का आह्वान
संवाद सूत्र, जसपुर : बीस दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग का समापन हो गया है। इस दौरान स्वयंसेवकों ने शारीरिक,
संवाद सूत्र, जसपुर : बीस दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग का समापन हो गया है। इस दौरान स्वयंसेवकों ने शारीरिक, योग, दंड, समता आदि का प्रदर्शन किया। इससे पहले तिलक लगाकर सभी का स्वागत किया गया।
वक्ताओं ने डा. हेडगेवार का स्मरण करते हुए उस दौरान की बातों से स्वयंसेवकों को अवगत कराया। सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। बीएसवी इंटर कॉलेज में आयोजित संघ शिक्षा वर्ग में करीब तीन सौ से अधिक स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। समापन के अवसर पर स्वयंसेवकों ने शारीरिक कार्यक्त्रमों, दंड, नियुद्ध योग, सूर्य नमस्कार एवं खेल का मनमोहक प्रदर्शन किया। मुख्य वक्ता क्षेत्र प्रचारक आलोक ने स्वयं सेवकों से अपने-अपने क्षेत्र में जाकर सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत करने की अपील की। कहा कि संघ शाखा पर व्यक्तित्व व नेतृत्व विकास सहज ही हो जाता है। व्यक्तित्व मन, वचन, कर्म से प्रकट होना चाहिए। नेतृत्व के लिए अंतर बाध्य शुचिता जरूरी है। स्वयंसेवक के लिए कोई कार्य असंभव नहीं होता। वह सामूहिक कार्यपद्धति से असंभव को संभव बनाते हैं। राज्य की प्रमुख समस्या पर्वतीय क्षेत्र से पलायन है, इस समस्या को दूर करने के लिए संघ समाज में अपनी भूमिका निभाएगा। सामाजिक विषमता दूर करने के लिए स्वयंसेवक समरसता का भाव पैदा करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योगपति पवन अग्रवाल, संचालन मुख्य शिक्षक योगेश्वर व प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल ने किया। इस मौके पर प्रांत प्रचारक युद्धवीर, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, सासद भगत सिंह कोश्यारी, विधायक हरभजन सिंह चीमा, पूर्व विधायक डा.शैलेंद्र मोहन सिंघल, डा.सुदेश कुमार, काशीपुर की मेयर उषा चौधरी, कृष्ण बोरा, सुरेंद्र चौहान, यशपाल सिंह आदि रहे।