वकील को जान से मारने की धमकी
संवाद सहयोगी, काशीपुर : एक वकील ने गैंगस्टर पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। वकील ने प
संवाद सहयोगी, काशीपुर : एक वकील ने गैंगस्टर पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। वकील ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गिरीताल कालोनी निवासी दीपक कांडपाल ने गुरुवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि न्यू पनवेल मुंबई महाराष्ट्र निवासी एक युवक पर रुद्रपुर, काशीपुर व खटीमा के न्यायालयों में गैंगस्टर के मामले में कई केस चल रहे हैं। आरोपी जेल भी जा चुका है। इन मामलों में वह आरोपी का वकील था। जेल में उसकी हालत बिगड़ने पर उसे एसटीएच हल्द्वानी में भर्ती किया गया। जहां से उसे दिल्ली एम्स भेज दिया गया था। वहां से वह दो पुलिस वालों के साथ फरार हो गया। पुलिस ने उसे मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी ने दीपक को केस की वकालत करने को कहा तो उसने मना कर दिया। उसने आरोप लगाया कि 26 अप्रैल को आरोपी युवक ने पिता और उसे फोन कर अपहरण और जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।