केरल हिंसा के विरोध में 25 को धरना प्रदर्शन
संवाद सूत्र, जसपुर: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) पर केरल में हुए हमले की भाजपाइयों ने निंदा की।
संवाद सूत्र, जसपुर: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) पर केरल में हुए हमले की भाजपाइयों ने निंदा की। इसके विरोध में 25 अप्रैल को काशीपुर में प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की योजना बनाई। भाजपा नगर महामंत्री डॉ.सुदेश कुमार चौहान के निवास पर रविवार को भाजपाई एकत्रित हुए। यहां उन्होने बैठक कर कहा कि केरल में एक तरफा हमले में सत्ताधारी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता दूसरी विचारधारा के लोगों को निशाना बना रहे हैं। अब तक वहां 300 से अधिक संघ व भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है, लेकिन किसी भी मामले में न्याय नही मिला। केरल पुलिस वाम कार्यकर्ता की तरह कार्य कर रही है। आरोपियों को जेल भेजने की जगह संरक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा कई गांवों को पार्टी विलेज में तबदील कर दिया है, जहां दूसरी विचार धारा के लिए कोई जगह नही है। भाजपाइयों ने कहा कि यह संविधान में दिए गए अधिकारों का उल्लंघन है। इसके विरोध में भाजपा कार्यकर्ता 25 अप्रैल को काशीपुर स्थित नगर निगम मैदान में धरना देंगे। जिसे सफल बनाने के लिए रणनीति पर मंथन किया है। धरने में नगर क्षेत्र से 300 से अधिक कार्यकर्ताओं को भेजना का निर्णय लिया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष बलराम तोमर, वीरेंद्र चौहान, सुरेंद्र चौहान, शीतल जोशी, सुधीर विश्नोई, विजेंद्र गहलौत, विमल अग्रवाल, विमल वर्मा, शाहिद सेनापति, संजय आदि मौजूद रहे।