सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की मौत
संवाद सूत्र, जसपुर : एक सप्ताह पूर्व हुई दुर्घटना में उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। पुत्री की त
By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Mar 2017 07:50 PM (IST)Updated: Wed, 29 Mar 2017 07:50 PM (IST)
संवाद सूत्र, जसपुर : एक सप्ताह पूर्व हुई दुर्घटना में उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। पुत्री की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ग्राम ध्यान नगर निवासी दीपमाला अपने माता-पिता के साथ घर आ रही थी। इसी बीच अचानक नगर के एक पेट्रोल पंप के पास बाइक (यूके 18 ई 8412) में अज्ञात चालक ने टक्कर मार दी, जिससे उसके माता-पिता घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। बीते दिन युवती के पिता सतपाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि माता लक्ष्मी देवी का उपचार चल रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें