हार को जीत में बदलने की कोशिश करें कार्यकर्ता : रावत
संवाद सहयोगी, बाजपुर: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि आज विधानसभा चुनावों में हुई कांग्रेस की
संवाद सहयोगी, बाजपुर: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि आज विधानसभा चुनावों में हुई कांग्रेस की हार के नहीं बल्कि भाजपा की जीत के कारण तलाशे जा रहे हैं। लेकिन हमें इस सबमें नहीं पड़ना है। अब अपने को आगे कैसे खड़ा करें इसके लिए एकजुट होना होगा।
रावत यहां चीनी मिल स्थित अतिथि गृह में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आगामी वर्षो में चुनाव होंगे और 2022 तक लगातार परीक्षा देना है। ऐसे में आज की हार को कल की जीत में बदलने की कोशिश होनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनता के साथ जुड़ाव रखने तथा मतभेद भुलाकर नम्रता के साथ एकजुटता से आगे बढ़ने की नसीहत भी दी। इस दौरान प्रधानमंत्री को जुमलेबाज बताते हुए कहा कि एक दिन सत्यता सबके सामने जरूर आएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने की। इस मौके पर तिलकराज बेहड़, मुक्ता सिंह, दीनदयाल सिंह भुल्लर, जितेंद्र कुमार शर्मा, समीर पाठक, विक्रमजीत सिंह गिल, जगतार सिंह बाजवा, सुनीता टम्टा बाजवा, फरजंद अंसारी, सुभाष शर्मा, रेशम यादव, महेश कुमार, अनिल वाल्मीकि, तनवीर खां, साबिर हुसैन, अजीत प्रताप सिंह रंधावा, बिजेंद्र डोगरा, जोगेश चंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।